गुरुग्राम में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
- By
- Gurugrampost
- February-27-2021
गुरुग्राम । गुरुग्राम की ऐसी गाड़ियां जिन पर जातिसूचक शब्द (जातियों की पहचान दर्शाने वाले शब्द) लिखे होंगे, अब ट्रैफिक पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसे लेकर एक अधिकारिक आदेश जारी किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त रमेश कुमार द्वारा गुरुवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि "वाहनों के जरिए जाति की पहचान बताने वाले लोगों को दंडित किया जाएगा।"
एसीपी ने कहा, "अदालत के निर्देशों के अनुसार, हमने सभी ट्रैफिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें, जो जाति की पहचान बताते हैं। विशेष रूप से नंबर प्लेटों पर ऐसे करने वालों को दंडित किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हर 20वें वाहन में इस तरह का स्टीकर लगा होता है। इसलिए हम अदालत के आदेशों का पालन करते हुए ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।"
बता दें कि यादव, जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, सैनी, ठाकुर और राघव जैसी जातियों को बताने वाले स्टीकर का उपयोग कारों, मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों पर किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा, "इस तरह के स्टिकर वाहनों की नंबर प्लेट पर नहीं चिपकाए जाने चाहिए। पहली बार ऐसे वाहनों को चेतावनी दी जाएगी और फिर से नियमों का उल्लंघन करने पर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।"
Related Tags
More from Governance
Good governance is the backbone of any modern city, let's hear from the admins on what they have to say about the future of Gurugram and let's connect them to the citizens.
गुरुग्राम में सफाई अभियान की समीक्षा, आयुक्त ने दिए दिशा-निर्देश
Pic Source: @DC_Gurugram on Xगुरुग्राम: गुरुग्राम मंडल के आयुक्त श्री आर.सी. बिढ़ान ने शहर में जारी सफाई अभियान की समीक्षा की और नोडल अधिकार...
Read Moreगुरुग्राम में कलेक्टर रेट में 10-20% बढ़ोतरी, एक दिसंबर से लागू
गुरुग्राम: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में एक और बढ़ोतरी होने जा रही है। अब यहां के कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की घ...
Read Moreह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक इंजीनियरिंग और ऑर्गनाइजेशन डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना
गुरुग्राम: ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने गुरुग्राम के पहले ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर और ऑर्गनाइजेशन डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना ...
Read Moreगुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक 25 मिनट में सफर, आरआरटीएस के नए कॉरिडोर से NCR को मिलेगी नई रफ्तार
गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में परिवहन सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं...
Read More177. 21 करोड़ रुपए, 177 नई योजनाएं क्या बदल पाएगी गुरुग्राम की तस्वीर?
क्या नाम बदलने से गुड़गांव की यानि अब के गुरुग्राम की सीरत भी बदल जाएगी? हरियाणा सरकार ने गुरूग्राम में मानसून के समय आने वाली बाढ़ से बचने ...
Read More