गुरुग्राम में सफाई अभियान की समीक्षा, आयुक्त ने दिए दिशा-निर्देश
- By
- Gurugrampost
- November-30-2024
Pic Source: @DC_Gurugram on X
गुरुग्राम: गुरुग्राम मंडल के आयुक्त श्री आर.सी. बिढ़ान ने शहर में जारी सफाई अभियान की समीक्षा की और नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अवैध कचरा संग्रहण और सफाई कार्यों में सुधार के लिए कुछ अहम कदम उठाने की सलाह दी।
मुख्य दिशा-निर्देश:
- अवैध डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सफाई कर्मियों की हाजिरी नियमित रूप से चेक की जाएगी।
- दुकानों के बाहर डस्टबिन अनिवार्य होंगे, और उल्लंघन करने पर चालान किया जाएगा।
- दिल्ली से आने वाले अवैध कूड़े पर रोक लगाने के लिए एक रात्रि अभियान टीम गठित की जाएगी।
- इसके अलावा, सभी जीवी पॉइंट्स और सेकेंडरी पॉइंट्स पर 24x7 ट्रॉली/डंपर तैनात रखने के आदेश दिए गए हैं।
समीक्षा बैठक में विधायक श्री मुकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों और अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा।
Ad
More from Governance
Good governance is the backbone of any modern city, let's hear from the admins on what they have to say about the future of Gurugram and let's connect them to the citizens.
गुरुग्राम में कलेक्टर रेट में 10-20% बढ़ोतरी, एक दिसंबर से लागू
गुरुग्राम: गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतों में एक और बढ़ोतरी होने जा रही है। अब यहां के कलेक्टर रेट में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की घ...
Read Moreह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक इंजीनियरिंग और ऑर्गनाइजेशन डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना
गुरुग्राम: ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने गुरुग्राम के पहले ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेंटर और ऑर्गनाइजेशन डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना ...
Read Moreगुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक 25 मिनट में सफर, आरआरटीएस के नए कॉरिडोर से NCR को मिलेगी नई रफ्तार
गुरुग्राम: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में परिवहन सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं...
Read More177. 21 करोड़ रुपए, 177 नई योजनाएं क्या बदल पाएगी गुरुग्राम की तस्वीर?
क्या नाम बदलने से गुड़गांव की यानि अब के गुरुग्राम की सीरत भी बदल जाएगी? हरियाणा सरकार ने गुरूग्राम में मानसून के समय आने वाली बाढ़ से बचने ...
Read More