अपने नेता को जानें - मिलिए महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित नेत्री गुरुग्राम भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ से
- By
- Gurugrampost
- September-23-2022
हरियाणा के गुरुग्राम जिले से भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती गार्गी कक्कड़ भारतीय राजनीति में महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उनका समस्त जीवन समर्पण, निष्ठा और महिला उत्थान का साक्षात उदाहरण है। विगत तीस सालों से भाजपा के साथ जुड़कर उन्होंने अनेकों पदों पर सशक्त भूमिका का निर्वहन किया और हर पद पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। गार्गी जी न केवल एक राजनीतिज्ञ के तौर पर बल्कि एक समाज सेविका की भूमिका में भी सक्रिय रहती हैं। नारी सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर सामाजिक जागरूकता लाने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहती हैं। राजनीति की स्वच्छ विचारधारा की प्रवक्ता गार्गी जी संगठन की मजबूती के लिए बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं।
बचपन से ही मन में रहा देश सेवा का भाव
23 दिसम्बर, 1969 को हिमाचल प्रदेश के ऊना में जन्मी गार्गी जी के मन में बचपन से ही देशसेवा के लिए जुनून और समर्पण का भाव था। इसी सोच के साथ उन्होंने 90 के दशक में राजनीति के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कदम रखा और उसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1992 में उन्होंने एक बूथ सदस्य के रूप में अपने राजनैतिक जीवन का श्री गणेश किया, जिसके बाद उन्हें बूथ सचिव का पद सौंपा गया।
जैसे जैसे समय बीतता गया, गार्गी जी की राजनीतिक कुशलता भी निखरती गई। भारत के 49वें स्वतंत्रता दिवस के दिन यानि 15 अगस्त, 1996 में वह भाजपा की सक्रिय सदस्य बनी और युवा मोर्चा में मंडल सचिव का पदभार संभाला। इसके बाद वह महिला मोर्चा में मंडल महामंत्री रही। 2005-2010 तक गार्गी जी ने गुरुग्राम नगर निगम से पार्षद के तौर पर क्षेत्र विकास भी किया।
जब जिले में रही अकेली महामंत्री
भाजपा से दो बार जिला महामंत्री के रूप में उन्होंने संगठन की योजनाओं को जन जन तक प्रसारित करने का काम किया। बताते चलें कि जब मेवात और गुरुग्राम एक ही जिला थे, उस समय वह जिले में अकेली महामंत्री रही। साथ ही जिला महिला मोर्चा में भी अपनी कार्यकुशलता को सिद्ध करते हुए गार्गी जी ने महामंत्री के साथ साथ हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष का पद भी बखूबी संभाला।
गार्गी जी की राजनीतिक प्रतिभा और जनसेवा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें 2017 में खादी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जिस पद पर उन्होंने 2020 तक लोगों की समस्याओं पर सुनवाई और उनका समाधान किया। 19 अगस्त 2020 से गार्गी जी गुरुग्राम भाजपा से जिलाध्यक्ष पद पर संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं।
विजय ज्योति संघ के माध्यम से समाज को महिला सशक्तिकरण के प्रति किया प्रोत्साहित
सरल, सौम्य और सहज स्वभाव की गार्गी सिर्फ राजनीति में ही नहीं अपितु समाजसेवा के क्षेत्र में भी वर्षों से सक्रिय हैं। वह विजय ज्योति संघ नामक गैर-लाभकारी संस्था के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण के तमाम मुद्दों को उठाती हैं, महिलाओं के अधिकारों की बात को समाज के सम्मुख रखती हैं और समाज में हाशिये पर खड़ी मातृशक्ति के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्य करती हैं।
आज विजय ज्योति संघ के द्वारा नारी उत्थान के विषयों पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नाट्य मंचन, साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों के द्वारा सजगता को बढ़ावा दिया जाता है, साथ ही साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बच्चों में नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन इत्यादि होता रहता है। समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु गार्गी अपनी संस्था के अंतर्गत रक्तदान शिविर, आपदा पीड़ितों की सहायता, नेत्रदान संकल्प शिविर, अनाथ बच्चों के साथ त्यौहार मनाने जैसे नेक कार्य करती रहती है।
इस संस्था के द्वारा 25 ग्रामों में खेत खेलकूद प्रोत्साहन योजना को भी शुरू किया गया, जिसे विभिन्न सरकारों के द्वारा आगे पोषित किया गया। वहीं कोरोना के समय में भी गार्गी ने संस्था के जरिए जनसेवा के लिए बहुत से कार्य किए और प्रतिवर्ष विजय ज्योति संघ विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित करते हुए अपने मूल मिशन यानि महिला उत्थान को भी आगे बढ़ा रहा है।
Ad
More from Politics
Politics and policies go hand in hand, Gurgaon deserves good policies and effective politics, all about politics on Gurugrampost.
जनमानस की समस्याओं को प्राथमिकता मानते हैं विधायक सुधीर सिंगला
एक जुझारू एवं सुशिक्षित व्यक्ति अपने साहस, शक्ति, आदर्शों और सिद्धांतों से न केवल समाज अपितु समस्त राष्ट्र के लिए सकारात्मक परिवर्तन और नवाच...
Read Moreजानिए बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद को, जिन्होंने बड़ी पार्टी के बिना बनाई बड़ी पहचान
स्वामी विवेकानंद कहते थे कि, "एक विचार लो, उस विचार को अपना जीवन बना लो - उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उसे जियो। अपने तन-मन-मस्तिष्क ...
Read More