गुरुग्राम फ़्लड - पहले जल निकासी की व्यवस्था हो बेहतर, उसके बाद ही सरकार करे पौराणिक सरस्वती नदी की खोज
- By
- Gurugrampost
- September-14-2022
यमुनानगर: एक तरफ मिलेनियम सिटी नाम से मशहूर हरियाणा के सबसे ज्यादा चमचमाते शहरों में से एक गुरुग्राम इस बरसाती पानी में डूबा जा रहा है. दूसरी तरफ सरकार शहरों में बेहतर जल निकासी की व्यवस्था बनाने की बजाय पौराणिक नदी सरस्वती को खोज निकालने के भागीरथी प्रयास में जुटी है.सरस्वती नदी को खोज निकालने का अभियान यमुनानगर के मुघलवाली गांव में चल रहा है। इसी गांव में एक कुआं है, जिसके बारे में लोगों की मान्यता है कि इसमें सरस्वती का पानी आता है. इसका स्रोत गांव से करीब 10 किमी दूर आदि-बद्री में है, जो शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में है और इसे तीर्थस्थल के रूप में प्रचारित किया जा रहा है.ऋगवेद में जिस विशाल सरस्वती नदी का वर्णन है, उसके बारे में मान्यता है कि वह 5000 साल पहले ही सूख चुकी है. इतिहासकारों और पुरातत्वविदों में हमेशा से ही सरस्वती नदी के अस्तित्व को लेकर विवाद रहा है. हरियाणा में आरएसएस नेता दर्शन लाल जैन सरस्वती नदी को फिर से जीवित करने की मुहिम चला रहे हैं.कुछ विद्वानों के अनुसार सरस्वती और घग्गर-हाकरा नदियों के आसपास ही हड़प्पा की सभ्यता शुरू हुई थी. जबकि अन्य विद्वानों के अनुसार 1500 ईसा पूर्व ऋगवेद में जिस हराहवती का उल्लेख हुआ है असल में वह अफगानिस्तान में बहने वाली हेलमंड नदी के बारे में है.
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार बनते ही सरस्वती नदी को फिर से जिंदा करने की घोषणा हुई थी. सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ की निधि जारी की और मनरेगा के तहत खुदाई करके जमीन के अंदर के पानी से भरने की अनुमति दी. यही नहीं सरकार वहां नहरें भी खुदवा रही है, जिनमें एक तरफ यमुना से और दूसरी तरफ सोम नदी से पानी लाने की तैयारी है. इस परियोजना के समर्थक इसे एक प्यासे राज्य को सिर्फ पानी मुहैया कराने से भी ज्यादा संस्कृति और विरासत की खोज का कदम बताते हैं. इसीलिए इस मामले को जल मंत्रालय नहीं संस्कृति मंत्रालय संभाल रहा है.ऐसे में सवाल तो उठता ही है कि राज्य सरकार अपने राजनीतिक और वैचारिक लाभ के लिए पौराणिक कथा का इस्तेमाल तो नहीं कर रही? पानी से जुड़े विशेषज्ञ नदी को पुनर्जीवित करने के खिलाफ हैं.
More from Environment
All that impacts the environment of Gurugram and helps secure water and air quality as life essential requirements.
गुरुग्राम में प्रदूषण स्तर में सुधार, स्कूल और शिक्षण संस्थान आज से खुलेंगे
गुरुग्राम: प्रदूषण के कारण पिछले कुछ दिनों से बंद किए गए सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों और स्कूलों को आज से खोलने का आदेश शिक्षा निदेशालय ने...
Read Moreप्रदूषण के चलते 25 नवंबर को स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाओं का निर्देश
गुरुग्राम: बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 25 नवंबर को बंद रखने का आदे...
Read Moreस्वस्थग्राम एनजीओ के शुद्ध वायु मिशन को दिखाई गई हरी झंडी, प्रदूषण की रफ्तार को कम करेंगे 50 एयर प्यूरीफायर फ़िल्टर
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रति वर्ष सर्दियाँ शुरू होने के साथ ही प्रदूषक तत्वों का भार भी हवा में घुलने लग...
Read Moreसिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान
"प्लास्टिक को हटाना है, जूट और कपड़े के थैले को अपनाना है", की पर्यावरण हितकारी विचारधारा के साथ गुरुग्राम नगर निगम के द्वारा विभिन्न क्षेत्र...
Read MoreFlood Control Plan for Gurugram (2020-21) by Department of Revenue & Disaster Management
The country's cyber city Gurugram suffers huge losses every year due to flash floods when it rains. The city has gained international fame i...
Read Moreगुडगाँव का ड्रेनेज सिस्टम आखिर कबतक झेलेगा सिस्टम की मार!
गुडगाँव का ड्रेनेज सिस्टम आखिर कबतक झेलेगा सिस्टम की मार! बारिश शुरू होने से पहले गुडगाँव के बरसाती ड्रेन को दुरस्त करने के लिए कई स्तर पर ल...
Read MoreGurgaon Sector 103(New Sectors) a natural drain about to be blocked
Gurgaon Sector 103(New Sectors) a natural drain about to be blocked. This is the reason why Gurgaon floods.This is how we treat our natural ...
Read MoreGurgaon Floods - Who makes most of the floods
Gurgaon Floods create business opportunities for roads rebuilding and pumps, that's why it will keep happening every season. Who makes most ...
Read MoreWhy Gurgaon Floods, a report on watershed management and imminent dangers the city faces
वर्ष 2018 में चेन्नई में बरसात और बाढ़ से होने वाली विभीषिका को पूरे हिंदुस्तान ने देखा, साथ ही एक-एक बूँद पानी को तरसते महाराष्ट्र के लातूर ...
Read More