गुडगाँव का ड्रेनेज सिस्टम आखिर कबतक झेलेगा सिस्टम की मार!
- By
- Gurugrampost
- September-14-2022
गुडगाँव का ड्रेनेज सिस्टम आखिर कबतक झेलेगा सिस्टम की मार!

बारिश शुरू होने से पहले गुडगाँव के बरसाती ड्रेन को दुरस्त करने के लिए कई स्तर पर लगातार प्रशासन, निगम, हुडा के आगे लोगों ने अपनी आवाज़ उठाई, उन्हें चेताया भी. पिछले वर्ष की दलील भी दी गई जब गुडगाँव के कई इलाकें बरसात में डूब गए थे. इसके बाद वरिष्ठ नगर योजनाकार, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने 26 जून को डीएलएफ को सात दिन के अंदर ड्रेनेज लाइनों को दुरस्त कर एसटीपी कार्यालय को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए. मगर जो हुआ आप सबके सामने हैं. BallotBoxIndia की टीम ने भी एक रिसर्च वीडियो इस पर तैयार कर इसी अनहोनी के लिया चेताया भी था, मगर सबकुछ अनसुना कर दिया गया.
पिछले माह मई में ए ब्लॉक में ड्रेनेज व्यवस्था की समस्या को दुरस्त करने के लिए डीएलएफ कुतुब इन्कलेव आरडब्ल्यूए के प्रधान आरएस राठी ने वरिष्ट नगर योजनाकार को पत्र लिखकर विभाग को समस्या से अवगत कराया था. इसमें बताया गया कि ए-36, 41, 42, 43 पर बरसात के पानी की निकासी को ठीक करने के लिए ए-27 पर स्थित ड्रेनेज के मैनहोल को सेक्टर रोड, जिमखाना क्लब के नजदीक मेनलाइन से जोड़ने की जरूरत है. उसके बाद ही यहा जलभराव की समस्या से निजात मिल सकती है. पिछले वर्ष भी बरसात में लोगों के घर पानी भर गया और मोटर लगाकर लोगों को घरों से पानी निकालना पड़ा.

प्रतिक्रियां:
हर बार इस समस्या से डीएलएफ व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के एसटीपी को अवगत कराया जाता है लेकिन आज तक समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. अब एसटीपी के पत्र लिखने के बाद भी डीएलएफ ने जरूरी कदम नहीं उठाए तो लोगों के लिए फिर से जलभराव की समस्या आफत बनकर आएगी.
- मंगला गोइनका, निवासी ए ब्लॉक एक्सटेंशन
-----------------
बरसात की आहट से इस बार भी लोगों के घरों के आगे पानी जमा हो गया है यदि बारिश थोड़ी से तेज होती है, घरों में पानी भरने की नौबत आ जाती है. पिछले साल डीएलएफ ने काम भी शुरू कराया था लेकिन बीच में ही छोड़ दिया गया.
-डोली जाखड़, निवासी ए ब्लॉक एक्सटेंशन
--------------
डीएलएफ के कार्यकारी निदेशक रोहित मलिक को ड्रेनेज लाइन को मेनलाइन से जोड़ने के आदेश दिए गए है और सात दिन में एसटीपी कार्यालय में कार्यवाही रिपोर्ट भी जमा करने के निर्देश दिए हैं.
More from Environment
All that impacts the environment of Gurugram and helps secure water and air quality as life essential requirements.
गुरुग्राम में प्रदूषण स्तर में सुधार, स्कूल और शिक्षण संस्थान आज से खुलेंगे
गुरुग्राम: प्रदूषण के कारण पिछले कुछ दिनों से बंद किए गए सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों और स्कूलों को आज से खोलने का आदेश शिक्षा निदेशालय ने...
Read Moreप्रदूषण के चलते 25 नवंबर को स्कूल बंद, ऑनलाइन कक्षाओं का निर्देश
गुरुग्राम: बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 25 नवंबर को बंद रखने का आदे...
Read Moreस्वस्थग्राम एनजीओ के शुद्ध वायु मिशन को दिखाई गई हरी झंडी, प्रदूषण की रफ्तार को कम करेंगे 50 एयर प्यूरीफायर फ़िल्टर
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है, प्रति वर्ष सर्दियाँ शुरू होने के साथ ही प्रदूषक तत्वों का भार भी हवा में घुलने लग...
Read Moreसिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान
"प्लास्टिक को हटाना है, जूट और कपड़े के थैले को अपनाना है", की पर्यावरण हितकारी विचारधारा के साथ गुरुग्राम नगर निगम के द्वारा विभिन्न क्षेत्र...
Read MoreFlood Control Plan for Gurugram (2020-21) by Department of Revenue & Disaster Management
The country's cyber city Gurugram suffers huge losses every year due to flash floods when it rains. The city has gained international fame i...
Read Moreगुरुग्राम फ़्लड - पहले जल निकासी की व्यवस्था हो बेहतर, उसके बाद ही सरकार करे पौराणिक सरस्वती नदी की खोज
यमुनानगर: एक तरफ मिलेनियम सिटी नाम से मशहूर हरियाणा के सबसे ज्यादा चमचमाते शहरों में से एक गुरुग्राम इस बरसाती पानी में डूबा जा रहा है. दूसर...
Read MoreGurgaon Sector 103(New Sectors) a natural drain about to be blocked
Gurgaon Sector 103(New Sectors) a natural drain about to be blocked. This is the reason why Gurgaon floods.This is how we treat our natural ...
Read MoreGurgaon Floods - Who makes most of the floods
Gurgaon Floods create business opportunities for roads rebuilding and pumps, that's why it will keep happening every season. Who makes most ...
Read MoreWhy Gurgaon Floods, a report on watershed management and imminent dangers the city faces
वर्ष 2018 में चेन्नई में बरसात और बाढ़ से होने वाली विभीषिका को पूरे हिंदुस्तान ने देखा, साथ ही एक-एक बूँद पानी को तरसते महाराष्ट्र के लातूर ...
Read More